MOST URGENT NOTICE / अत्यंत आवश्यक सूचना
Date / दिनांक: 24/10/2026
Subject: Data Verification Form (2026–27) – LL.B. Semester-I
विषय: डेटा सत्यापन फॉर्म (2026–27) – LL.B. सेमेस्टर-I
ENGLISH NOTICE
All students of LL.B. Semester-I (Academic Session 2026–27) are hereby directed to fill out and submit the Data Verification Form on the following link on a TOP PRIORITY BASIS:
Form Link: www.apexcollege.org/erp/admin/index.php
The information submitted through this form will be used for forwarding students' details to the University and for verifying the authenticity and accuracy of the data provided in their admission forms.
All students must enter their details carefully and ensure that every piece of information is correct and consistent with their original documents. No further opportunity for correction will be provided after submission. Any discrepancy arising due to incorrect or misleading information submitted by a student shall be the sole responsibility of the concerned candidate.
All students are instructed to complete this process immediately, treating it as their highest priority.
हिंदी सूचना
एल.एल.बी. सेमेस्टर-I (शैक्षणिक सत्र 2026–27) के समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि वे निम्नलिखित लिंक के माध्यम से डेटा सत्यापन फॉर्म को अत्यंत आवश्यक एवं सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सावधानीपूर्वक भरकर जमा करें।
फॉर्म लिंक: www.apexcollege.org/erp/admin/index.php
इस फॉर्म में प्रस्तुत की गई जानकारी का उपयोग विश्वविद्यालय को विद्यार्थियों का विवरण प्रेषित करने तथा प्रवेश आवेदन पत्र में दर्ज जानकारी की प्रामाणिकता एवं शुद्धता का सत्यापन करने के लिए किया जाएगा।
अतः सभी विद्यार्थी अपने मूल दस्तावेजों के अनुसार समस्त विवरणों की सावधानीपूर्वक जाँच करके ही फॉर्म भरें। फॉर्म जमा करने के पश्चात किसी भी प्रकार के संशोधन का अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। विद्यार्थी द्वारा गलत जानकारी प्रस्तुत करने के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी विसंगति के लिए संबंधित विद्यार्थी स्वयं पूर्णतः उत्तरदायी होगा।
सभी विद्यार्थियों को निर्देशित किया जाता है कि इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल पूर्ण करें।
Issued By / जारीकर्ता
Principal / प्राचार्य
Apex Law College, Makrana
|